सम्बंधित जानकारी
- भारत की लोक शिकायत निवारण प्रणाली का Commonwealth में माना लोहा, 56 देशों की बैठकों में बताया सर्वोत्तम
- इंदौर सांसद शंकर लालवानी की संपत्ति 5 साल में 6 गुना बढ़ी, चुनावी शपथ पत्र में दी जानकारी
- मनिका बत्रा को पछाड़कर भारत की नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला
- Astrology: 12 साल बाद गुरु के साथ शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी योग, 7 राशियां हो जाएंगी मालामाल
- Money plant : घर में मनी प्लांट लगाने के हैं 7 नुकसान
Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान
Chanakya Niti for Money : चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों में 5 गुण होते हैं वे बहुत जल्दी धनवान बन जाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बुरे दिनों के लिए धन की बचत करनी चाहिए और अपनी महिला की रक्षा हर हालत में करनी चाहिए भले ही उसको अपने बचत के पैसे भी खर्च करने पड़े।
पांच गुण:
- घर लौटते समय खाली हाथ न लौटें। बच्चों के लिए कुछ न कुछ ले जाएं।
- ईश्वर, मेहमान और स्त्री का अपमान कभी न करें।
- भोजन को थाली में कभी झूठा न छोड़े और उसका अपमान न करें।
- बिस्तर को और खुद को कभी गंदा न रखें।
- सुबह कभी भी देर से न उठें।
1. अच्छे कर्म और परिश्रम के बल पर ही लोग धनवान बनते हैं। यदि धनवान बनना है तो आलस्य छोड़कर निरंतर कर्म करना चाहिए। यदि आप किसी भी कार्य में आलस्य नहीं करते हैं तो जल्द ही आप धनवान बन जाएंगे।
2. वे लोग जो भविष्य की योजना बनाकर ही आगे बढ़ते हैं और अपनी योजना को किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं तो वे जल्दी धनवान बन जाते हैं। योजनाओं को उजागर कर देने से कार्य में सफलता मिलने की राह में बाधा उत्पन्न हो जाती है।
ALSO READ: श्री सत्य साईं बाबा के 10 शुभ संदेश
3. धनवान बनने वाले लोग हमेशा अपने लक्ष्य पर किसी कौए या बाज की तरह नजर रखते हैं। वे धैर्य बनाए रखकर हमेशा लक्ष्य को हासिल करने के लिए लग जाते हैं और किसी भी बाधा से घबराते नहीं हैं। ऐसे लोग जल्द ही धनवान बन जाते हैं।
4. संकट के समय जो लोग संयम रखते हैं और अपने मनोभावों की जगह समस्या के समाधान को खोजते हैं। वे एक दिन सफल हो जाते हैं। संकट के समय में जल्दबाजी करने से काम बिगड़ जाता है।
5. सदा ईश्वर की शरण में रहकर धर्म की राह पर चलने वाला व्यक्ति अपने आत्मविश्वास और कृपा के दम पर धनवान बन जाता है।
