सम्बंधित जानकारी
- चांदनी चौक में फिर बना हनुमान मंदिर, तोड़े जाने पर हुआ था बवाल
- बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौट
- तस्वीरों एवं पांडुलिपियों के प्रदर्शन के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को प्रस्ताव देगा गीता प्रेस
- चार दशक बाद फिर मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा खजुराहो समारोह
- राम मंदिर पर चंदे को लेकर उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना
मंदिर में मंत्र जाप कर रहे हैं तो रखें यह सावधानियां
मंदिर में भगवान के दर्शन के समय अभिवादन हेतु सिर झुकाकर नमस्कार करें। मंत्र जाप करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें। यदि भगवान के समक्ष बैठकर जाप करना हो तो इस ढंग से करें -
- जमीन पर शुद्ध ऊनी आसन बिछाकर बैठें।
- पद्मासन या सुखासन (पालथी लगाकर) बैठें। कमर से झुकें नहीं। चेहरे को भी सीधा रखें।
- माला दाहिने हाथ की उंगलियों पर अंगूठे के पोर से फेरें। नाखून का स्पर्श माला को न हो, इसकी पूरी सावधानी रखें।
- माला नाभि से नीचे नहीं, नाक के ऊपर नहीं जानी चाहिए एवं सीने से 4 अंगुल दूर सामने रखें।
- जाप करते समय आंखें परमात्मा के सामने या दो भौंहों के बीच, या नाक पर रखें या फिर आंखें मूंद लें।
- जाप करते समय माला नीचे न गिराएं। जमीन पर न रखें, आसन पर या डिब्बी में रखें।
- प्लास्टिक की माला न फेरें।
- माला फेरते समय इधर-उधर तांकझांक न करें।
ALSO READ: सौभाग्यशाली बनना है तो आजमाएं यह 20 सरल उपाय
