1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. Jagannath puri
Written By

उड़ीसा में एक जगन्नाथ मंदिर ऐसा भी है जहां नहीं निकलती रथयात्रा, जानिए आप भी...

मरदा स्थित जगन्नाथ मंदिर
उड़ीसा का ऐसा जगन्नाथ मंदिर, जहां नहीं है कोई भी प्रतिमा 
 
उड़ीसा के इस जगन्नाथ मंदिर नहीं होती है रथयात्रा और न ही स्थापित है यहां कोई मूर्ति
 
 
 उड़ीसा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। लेकिन उड़ीसा में ही एक मंदिर ऐसा भी है जहां न प्रतिमा है ना ही यहां रथयात्रा निकल‍ती है।  
 
मरदा स्थित इस जगन्नाथ मंदिर में कोई देवी-देवता ही स्थापित नहीं हैं। कहते हैं, सन 1733-35 के दौरान जब कलिंग शैली के मंदिरों को मुस्लिम आक्रांता निशाना बना रहे थे, तब यह मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्तियों को छिपाने की जगह थी।

mgid

 
बाद में स्थिति शांत होने पर यहां से देवी-देवताओं की मूर्तियां वापस पुरी ले जायी गईं। चूंकि देवी-देवताओं ने मरदा में शरण ले रखी थी अतएव यह जगह ‘शरण श्रीक्षेत्र’ के रूप में चर्चित हो गयी। तब से इस मंदिर में कोई देवी-देवता नहीं है, इसलिए यहां रथयात्रा उत्सव का कभी आयोजन नहीं हुआ। 

aniview

 
आठ साल पहले इस स्थान की यात्रा करने वाले जगन्नाथ संप्रदाय के सेवायतों और शोधकर्ताओं ने दुनिया को इस मंदिर का महत्व बताने का बीड़ा उठाया और पुरी की यात्रा करने वालों से मरदा भी जाने की अपील की। गंजाम के मरदा में 300 साल पुराने इस मंदिर में किसी तरह का कोई अनुष्ठान संपन्न नहीं होता है।
 
ये भी पढ़ें
क्या देवता भी होते हैं बीमार, जी हां जगन्नाथ यात्रा से पूर्व हर वर्ष देवता को आता है बुखार