Wed, 1 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. Hindi Poem On Father

पिता पर कविता : याद है वो दिन पापा

पापा
मुझे आज भी याद है वो दिन, 
जब आपकी गोद में बैठकर 
रंगबिरंगी फ्रॉक पहनकर 
मैं जाती थी,
घूमने बाजार ....
 
करते थे आप मेरी 
हर फरमाइश पूरी 
और देते थे 
ढेर सारा प्यार 
 
मां जब भी मुझ पर चिल्लाती 
करती मैं उनकी शिकायत 
दफतर से कब आओगे 
रहता मुझे इंतजार 
 
रानी बिटिया 
प्यारी बिटिया 
राजकुमारी थी मैं
आपकी दुनिया की थी रौनक
एक शहजादी थी मैं
ये भी पढ़ें
महिलाओं की सेक्स समस्याओं में फायदेमंद है यह इलाज