सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Theft in Padmanabha Swamy temple
Last Updated :तिरुवनंतपुरम , रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (15:06 IST)

Kerala : पद्मनाभ स्वामी मंदिर में हुई चोरी, हरियाणा से 4 आरोपी हिरासत में

Kerala : पद्मनाभ स्वामी मंदिर में हुई चोरी, हरियाणा से 4 आरोपी हिरासत में - Theft in Padmanabha Swamy temple
Kerala News : केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से ककांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की।
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में उरुली कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध बृहस्पतिवार को हुआ।
जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला और वहां की पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour