सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र : सरकारी अस्पतालों में मौत पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, एकनाथ शिंदे सरकार से मांगी रिपोर्ट
- क्या महाराष्ट्र में फिर आने वाला है सियासी भूचाल, डिप्टी CM अजित पवार सरकार से बना रहे दूरी
- महाराष्ट्र की जेलों में डिग्रियां ले रहे जघन्य अपराधों के सजायाफ्ता कैदी, सजा में मिल रही है छूट
- नांदेड़ में 24 मरीजों की मौत पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले- प्रचार के लिए पैसा, दवाइयों के लिए नहीं
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 12 नवजात समेत 24 की मौत
महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के ठिकानों पर IT की रेड
IT Raid : आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) और उनसे जुड़े कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में गुरुवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कई स्थानों पर छापेमारी की।
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ स्थित आयकर महानिदेशालय से संबद्ध आयकर विभाग के दलों ने तलाशी अभियान के तहत वाराणसी और मुंबई में कम से कम नौ परिसरों पर छापे मारे।
सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने कई कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज़ जब्त किए और कुछ कथित 'बेनामीदारों' के बयान दर्ज किए। आयकर विभाग को संदेह है कि उनके पास आजमी की कथित बेनामी संपत्ति है।
आजमी (68) मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
