1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rita Bahuguna Joshi

प्रियंका भीड़ इकट्ठी कर सकती हैं, लेकिन वोट नहीं : रीता बहुगुणा

Rita Bahuguna Joshi
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर पहुंचीं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी भीड़ तो जुटा सकती हैं, पर वोट मिल जाएंगे यह कहना जल्दबाजी होगी।

रीता बहुगुणा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य रहा है, हमेशा से जनता में उसे देखने के लिए महज उत्सुकता ही रही। आप चुनाव से 2 माह पहले प्रियंका को सक्रिय कर देते हैं और सोचते हैं कि चुनाव जीत लेंगे। इस कदम को लेकर जनता भी जान रही है कि यह चुनावी स्टंट है।
 
मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चाहे सपा-बसपा का गठबंधन हो या कांग्रेस का अकेले 80 सीटों पर लड़ने का फैसला, सभी का असल मकसद भाजपा को हराना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही भाजपा को सूबे में सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते कहा कि गरीबों को रहने के लिए आवास दिए गए, खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा दिया गया। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षित करने व महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए।
 
युवा संसद में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में देश का भविष्य है। वे आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने और सामाजिक हित के अधिक से अधिक कार्यों को करने के लिए हमेशा तैयार रहें।

प्रदेश की महिला, बाल कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रविवार को जनपद में भारतीय जनता पार्टी के युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होने जनपद आई थीं। यहां छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
कोलकाता में संवैधानिक संकट, हिरासत में लिए CBI अधिकारी रिहा, मोदी-शाह पर गरजी ममता