1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rat bites patient in ICU

कोमा में पड़े मरीज को चूहे ने काटा, मौत

Rat
मुंबई। शहर के एक सरकारी अस्पताल में कोमा में पड़े हुए 27 वर्षीय एक मरीज का शुक्रवार को निधन हो गया। इस मरीज को पिछले महीने आईसीयू में चूहे ने काट लिया था। अस्पताल के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
 
परमिंदर गुप्ता को पिछले साल एक सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठाणे के एक अस्पताल में शुरुआती इलाज होने के बाद उनके माता-पिता ने उसे जोगेश्वरी में नगर निगम द्वारा संचालित बाल ठाकरे ट्रामा केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
 
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के अस्पताल में वह कोमा में चला गया था। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में 23 अप्रैल को एक चूहे ने परमिंदर के पलक पर काट लिया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप से इनकार कर दिया था। (भाषा) 
अगला लेख
जीएसटी पर बड़ा फैसला, माह में एक ही बार भरना होगा रिटर्न