1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape case on baba

एक और स्वयंभू बाबा पर बलात्कार का मामला

baba
पणजी। गोवा के वास्को इलाके की 19 वर्षीय एक महिला ने कर्नाटक के स्वयंभू बाबा पर मापुसा के नजदीक एक घर में बलात्कार करने के आरोप लगाए जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी है।
 
पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की रहने वाली है जो वर्तमान में वास्को में रह रही है।
 
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि कर्नाटक के निपानी के रहने वाले संतोष कुंभर ने शुक्रवार को उसे लिफ्ट देने के बहाने उससे बलात्कार किया। (भाषा) 
 
अगला लेख
डोकलाम में सैन्य गतिरोध पर क्या बोला विदेश मंत्रालय...