1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pune

पुणे में बिल्डर की गोली मारकर हत्या

Pune
पुणे। डेक्कन-जिमखाना क्षेत्र में 56 वर्षीय एक बिल्डर की 2 अज्ञात अपराधियों ने उनके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने प्रभात रोड पर शनिवार देर रात देवेन्द्र शाह पर उनके बेटे के सामने 5 गोलियां चलाईं। इनमें से 2 गोली शाह को लगी। पुलिस ने इस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा फुटेज हासिल कर लिए हैं जिसमें 2 हमलावर दिखाई दे रहे हैं।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण/उत्तर क्षेत्र) रवीन्द्र सेनगांवकर ने बताया कि एक हमलावर ने उससे शाह को बुलाने को कहा। इसके बाद दुकानदार ने बिल्डर को बुलाया। उन्होंने बताया कि जैसे ही शाह अपने बेटे के साथ नीचे आए, हमलावरों ने उन पर लगातार 5 गोलियां दाग दीं।
 
सेनगांवकर ने बताया कि 2 गोली शाह को लगी और इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। शाह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। (भाषा)
अगला लेख
इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की भारत यात्रा...