शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. naxal attack on security forces in sukma, 3 martyred
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (11:54 IST)

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, ASI समेत 3 पुलिसकर्मी शहीद

Sukma naxal attack
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।
 
नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए। इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें
बीच सड़क में प्रेमी ने ऐसे रौंदा प्रेमिका को, चीन में फिर उठी महिला सुरक्षा की मांग