सम्बंधित जानकारी
- यूपी के ललितपुर में पिता ने हथौड़े तीन तीन मासूम बेटियों को मार डाला
- दर्दनाक, आगरा में नवजात को दूध पिला रही थी मां, बंदर ने छीनकर मार डाला...
- नाम बदलने के बाद अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में योगी सरकार
- योगी अब बदलेंगे लखनऊ जू का नाम, नवाब वाजिद अली शाह की जगह होगा अटल बिहारी वाजपेयी प्राणी उद्यान
- मदरसे में दो भाइयों से गंदा काम करने वाले मौलाना को दस साल की कैद
प्रयागराज में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या से दहशत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (इलाहाबाद) के झूंसी क्षेत्र में सिगरेट को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की हत्या के बाद हड़कम्प मच गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि झूंसी क्षेत्र के कलवारी टोला निवासी रवि (18) और वासू (20) मल्लाहरी टोला में सोमवार की देर शाम पूर्व सभासद विष्णु की किराना दुकान पर सामान लेने गए थे। सिगरेट को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। विष्णु की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनो युवकों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
इस सिलसिले में रवि के पिता अशोक निषाद ने माया देवी, दीपिका के अलावा, नन्हे, विष्णु, विकास, आकाश, अमित, जय कुमार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। (वार्ता)
