1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mukul Roy admitted in hospital

पश्चिम बंगालः TMC नेता मुकुल रॉय अस्पताल में भर्ती

Mukul Roy
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा से टीएमसी में आए दिग्गज बंगाली नेता मुकुल रॉय को गुरुवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका सोडियम और पोटैशियम बढ़ा हुआ है। शुगर और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल नहीं है। वह बार-बार भूलने की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और उनका टेस्ट किया जा रहा है।
 
मुकुल रॉय की पत्नी कृष्ण रॉय का हाल में चेन्नई स्थित एक अस्पताल में निधन हुआ था। कृष्णा रॉय लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी और कोरोना संक्रमित भी हो गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि 11 जून को मुकुल रॉय भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। तब ममता ने कहा था कि मुकुल ने टीएमसी के साथ गद्दारी नहीं की, लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उन्हें वापस नहीं लेंगे। मुकल रॉय के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा में दलबदल कानून के तहत शिकायत दर्ज की थी।
अगला लेख
Live Updates : अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज...