सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या राम मंदिर मामले से 9 का कनेक्शन, जानिए 3 खास बातें...
- Ayodhya verdict से आधुनिक भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बने न्यायमूर्ति गोगोई
- ‘वाल्मीकि रामायण’ और ‘स्कंद पुराण’ पर आधारित है राम जन्मस्थान में हिन्दुओं की आस्था
- Ayodha Verdict : 40 दिन की सुनवाई के बाद 5 जजों की संविधान पीठ ने 1045 पन्नों का फैसला 45 मिनट में सुनाया
- Ayodhya verdict पर पीएम मोदी बोले, हार-जीत के तौर पर नहीं देखें सुप्रीम कोर्ट का फैसला
अयोध्या फैसले पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना महंगा पड़ा, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ संदेश पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि यह गिरफ्तारी शनिवार शाम की गई। एसपी ने कहा कि दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक व्यक्ति ने फैसले के बाद एक खास समुदाय को लेकर टिप्पणी की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले में दिये गए ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम लला की है। अदालत ने इसके साथ ही मस्जिद के लिये अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन दिए जाने का भी आदेश दिया था।
