सम्बंधित जानकारी
- ‘वाल्मीकि रामायण’ और ‘स्कंद पुराण’ पर आधारित है राम जन्मस्थान में हिन्दुओं की आस्था
- अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, देशवासियों ने पेश की शांति और सौहार्द की मिसाल
- Ayodha Verdict : 40 दिन की सुनवाई के बाद 5 जजों की संविधान पीठ ने 1045 पन्नों का फैसला 45 मिनट में सुनाया
- ayodhya verdict | राम मंदिर के पक्ष में फैसले का आधार ये 10 पॉइंट
- Ayodhya case : सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें...
अयोध्या राम मंदिर मामले से 9 का कनेक्शन, जानिए 3 खास बातें...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। अदालत ने 9 नवंबर को सर्वसम्मति से यह फैसला दिया। जानिए अयोध्या राम मंदिर से 9 का कनेक्शन...
9 नवबंर 1989: 30 साल पहले 9 नवबंर 1989 को विश्व हिंदू परिषद ने हजारों हिंदू समर्थकों संग अयोध्या में राम जन्म भूमि का शिलान्यास किया था। इसी दिन कामेश्वर चौपाल नामक एक दलित युवक के हाथों राम मंदिर के नींव की पहली ईंट रखवायी गई थी।
9 मई 2011 : इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को 9 मई 2011 को ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। 8 साल तक सुप्रीम कोर्ट में यह मामला चला। तारीख पर तारीख लग रही थी और लोग अयोध्या पर फैसले का इंतजार कर रहे थे।
9 नवंबर 2019 : आखिरकार 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया। अयोध्या में विवादित जगह पर राम मंदिर बनाने की अनुमति दे दी गई। अदालत ने अयोध्या में मस्जिद के लिए भी 5 एकड़ जमीन देने का फैसला सुनाया।











