1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Secretaria

मंत्रालय के समक्ष आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान की मौत

Maharashtra Secretariat
मुंबई। महाराष्ट्र सचिवालय 'मंत्रालय' के समक्ष जमीन के पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 84 वर्षीय किसान की सोमवार को रात स्थानीय जेजे अस्पताल में मौत हो गई।
 
 
उत्तर महाराष्ट्र के रहने वाले किसान धरमा पाटिल की जमीन सरकार ने सोलर पॉवर प्लांट के लिए अधिगृहीत की थी। इसके लिए उसे कम मुआवजा मिला था। इस महीने की 22 तारीख को पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए उसने सचिवालय के समक्ष जहरीला पदार्थ खा लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाटिल का पोस्टमॉर्टम अस्पताल में करा दिया गया है और बाद में शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। (भाषा)
अगला लेख
रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावनली रिहा