बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russia threatens cinemas showing death of stalin after ban
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 जनवरी 2018 (15:34 IST)

स्टालिन पर बनी फिल्म दिखाने पर रोक

स्टालिन पर बनी फिल्म दिखाने पर रोक - russia threatens cinemas showing death of stalin after ban
मॉस्को। रूस के संस्कृति मंत्रालय ने देश के सिनेमाघरों को चेतावनी दी है कि अगर वे प्रतिबंधित ब्रिटिश कॉमिडी फिल्म 'द डेथ ऑफ स्टालिन' दिखाना जारी रखेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि सेंट्रल मॉस्को के एक सिनेमा घर में प्रतिबंध के बावजूद फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। 
 
इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए रूस के संस्कृति मंत्रालय ने चेतावनी जारी की। फिल्म के डायरेक्टर ब्रिटिश हास्य कलाकार अरमैंडो इयानुची हैं। इसमें स्टालिन की 1953 में मौत के बाद सत्ता संघर्ष को दिखाया गया है। रूस के अधिकारियों एवं कला से जुड़े विशेषज्ञों ने इसे अपमानजनक और 'अतिवादी' बताया है जिसके बाद मंत्रालय ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज की अनुमति को वापस ले लिया है। 
 
पहले फिल्म को गुरुवार को सिनेमाघरों में सीमित रिलीज की अनुमति मिल गई थी लेकिन एक वर्ग के विरोध के बाद अधिकारियों और फिल्म निदेशकों के लिए इसकी प्राइवेट स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के बाद 22 लोगों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसमें रिलीज को टालने की मांग की गई थी।