सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र भाजपा में बवाल, नाराज विधायक ने सांसद को भेजा मानहानि का नोटिस
- भारत बंद : CAA, NRC के खिलाफ बंद करवाने पहुंचे लोगों पर दुकानदार ने मिर्ची फेंकी
- नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा, 25 की मौत, 30 घायल, PM मोदी ने जताया शोक
- महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, बस-ऑटो रिक्शा की टक्कर में 20 लोगों की मौत
- CCA पर अब शिवसेना ने दिखाए तेवर, बोली- मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए
महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
सांगली। महाराष्ट्र में सांगली जिले के अटपडी तहसील में परेकरवाड़ी इलाके के पास सोमवार को एक कार के कुएं में गिरने से दो महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई।
अटपाडी पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रविवार रात को हुई। कार में 6 लोग सवार सतारा जिले के मान तहसील से गुजर रहे थे, जब कार नियंत्रण खोकर कटुरे वसाहट के पास एक कुएं में गिर गई।
पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और अन्य एक किसी तरह कार का शीशा तोड़कर उससे बाहर निकले में कामयाब रहा।
पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर कार को जेसीबी मशीन से कुएं से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान मनचिनहा शंकर पाटिल (60), कुंडलिक निर्वुति बारकडे (60), गुंडा काशीनाथ डोंबले (35) संगीत भीमराव पाटिल (40) और शोभा दशरथ पाटिल (38) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
