सम्बंधित जानकारी
Bharat Bandh | भारत बंद : CAA, NRC के खिलाफ बंद करवाने पहुंचे लोगों पर दुकानदार ने मिर्ची फेंकी
मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में एक दुकानदार ने उस समय बंद समर्थकों पर मिर्ची फेंकी जब CAA और NRC का विरोध कर रहे लोग उसकी दुकान को बंद करवाने पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन बिल (CAA) और NRC के विरोध में विभिन्न संगठनों ने देशभर में बंद का आयोजन किया है। विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र में भी मुंबई समेत विभिन्न स्थानों पर बंद का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के यवतमाल में जब बंद समर्थक एक दुकान को बंद करने पहुंचे तो दुकानदार को गुस्सा आ गया।
दुकानदार ने जबरन करवाए जा रहे बंद से इंकार कर दिया। जब विरोध करने वाले लोग नहीं माने तो उसने एवं एक महिला ने विरोध कर रहे लोगों पर मिर्ची फेंक दी।
#WATCH A shopkeeper in Yavatmal uses Red Chilli powder to stop the agitators protesting against CAA, NRC and NPR from shutting her shop today during Bharat Bandh called by multiple organisations. #Maharashtra pic.twitter.com/32aE3JaReU
— ANI (@ANI) January 29, 2020
दुकानदार ने जबरन करवाए जा रहे बंद से इंकार कर दिया। जब विरोध करने वाले लोग नहीं माने तो उसने एवं एक महिला ने विरोध कर रहे लोगों पर मिर्ची फेंक दी।
