बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Landslides in Mizoram, Mizoram
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 जून 2018 (10:07 IST)

मिजोरम में भूस्खलन में 10 की मौत, एक घायल

मिजोरम में भूस्खलन में 10 की मौत, एक घायल - Landslides in Mizoram, Mizoram
सांकेतिक फोटो

एजल। दक्षिणी मिजोरम में लुंगलेई शहर के लुंगलॉन इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। लुंगलेई जिला आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवी लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कल रात जब भूस्खलन में दस लोग मारे गए उस वक्त भी लुंगलॉन में भारी बारिश हो रही थी। उन्होंने बताया कि लुंगलेई जिला आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवी लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा का 2019 प्लान, बिहार में एनडीए का चेहरा होंगे नीतीश कुमार