सम्बंधित जानकारी
- तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची जारी
- नोएडा में पिलर से टकराई एपीजे स्कूल की बस, 12 से ज्यादा बच्चे घायल
- सिक्किम में पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री चामलिंग ने की घोषणा
- महाराष्ट्र में बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत
- युवक हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था, हाथी ने पटककर मार डाला
उठ-बैठ भी नहीं पा रहे हैं लालू यादव, हालत ज्यादा खराब
पटना। रांची के अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि वे खराब स्वास्थ्य के चलते उठ-बैठ भी नहीं पा रहे हैं।
आरजेडी विधायक रेखा देवी ने लालू यादव से मुलाकात के बाद बताया कि यादव की हालत बहुत ज्यादा खराब है। उन्हें उठने-बैठने में भी तकलीफ होती है। उनका शुगर लेवल भी काफी बढ़ गया है। रेखा देवी की मांग है कि लालू को बेहतर के लिए कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि लालू दिसंबर 2017 में चारा घोटाले से जुड़े मामलों में सजा सुनाई गई है। इस समय रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है।
