सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में बेटी की हत्या के बाद किसान दंपति ने की खुदकुशी
- श्मशान में मनाया जन्मदिन, पुलिस ने किया मामला दर्ज
- भीमा-कोरेगांव मामला : हिंसा फैलाने और हमले की तैयारी में थे गिरफ्तार कार्यकर्ता
- सनातन संस्था पर फिर उठे सवाल, कार्यकर्ता के घर से एटीएस ने बरामद किए 8 देसी बम
- मौसम विभाग पर लगा 'झूठी भविष्यवाणी' का आरोप, किसानों ने दर्ज कराई एफआईआर
महाराष्ट्र में बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत
ठाणे/ महाराष्ट्र। जिले के शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना किह्नावाली पुल के पास सुबह करीब सात बजे हुई। सभी लोग नासिक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि घायलों में दो नाबालिग लड़कियां और एक दंपति शामिल है, जिन्हें शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही कार से टक्कर लगने के कारण कुछ लोग पुल से भी गिर गए।
