1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir snowfall

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद 7 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
 
एक अधिकारी ने यहां बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों में ना जाने के लिए कहा गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है, जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं। 
अगला लेख
राफेल सौदा मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई