सम्बंधित जानकारी
- जेट एयरवेज के पायलट ने की टैक्सी-वे से उड़ान भरने की कोशिश, लाइसेंस निलंबित
- बड़ा हादसा टला, रन वे पर फिसला जेट एयरवेज का विमान, बाल-बाल बचे 142 यात्री
- जेट एयरवेज का धमाकेदार ऑफर, मूल किराए में 30 प्रतिशत की छूट
- भोपाल एयपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 160 यात्री
- आरसीएस के तहत उप्र में पहली 'उड़ान' 14 जून से, योगी कर सकते हैं उद्घाटन
जेट एयरवेज ने वापस लिया 25% वेतन कटौती का प्रस्ताव
मुंबई। जेट एयरवेज ने वेतन में 25 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। पायलट और इंजीनियरों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा था। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वित्तीय संकट की वजह से पूर्ण सेवा देने वाली विमानन कंपनी ने वेतन कटौती करने और लागत कटौती के कुछ अन्य उपाय लागू करने का प्रस्ताव किया था।
सूत्र ने बताया कि एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे की कर्मचारियों के समूह के साथ पिछले सप्ताह हुई बैठक में वेतन कटौती प्रस्ताव को वापस लेने का फैसला किया गया। (भाषा)
