सम्बंधित जानकारी
- एयर इंडिया को विमान में नहीं मिले खटमल, सोशल मीडिया पर वाइरल हुई थी तस्वीरें
- लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 145 यात्री
- ईवीएम पर विपक्ष एकजुट, 17 राजनीतिक दल चाहते हैं बैलेट पेपर से मतदान
- तेल कंपनियों ने दिया बड़ा झटका, अब पेट्रोल-डीजल के डिजिटल भुगतान पर घटा डिस्काउंट
- कृषिमंत्री की अनूठी सलाह, धान के खेतों में कराओ ब्यूटी कॉन्टेस्ट, युवाओं की बढ़ेगी रुचि
बड़ा हादसा टला, रन वे पर फिसला जेट एयरवेज का विमान, बाल-बाल बचे 142 यात्री
रियाद। जेट एयरवेज की रियाद से मुंबई आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रियाद से टेक-ऑफ के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान उड़ान नहीं भर पाया और रन-वे से फिसल गया। इसमें सवार 142 यात्री और सात क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
जेट एयरवेज ने शुक्रवार सुबह जारी बयान में कहा कि रियाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 9डब्लू 523 से सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया, जहां हमारी टीम उनकी मदद कर रही है। सभी को खाना और जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
कंपनी ने कहा कि रियाद से यात्रियों को मुंबई लाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
