सम्बंधित जानकारी
- Bengal: पानी में बहकर आए मोर्टार के गोले में धमाका, 2 लोगों की मौत
- पंजाब में दवा फैक्टरी में लगी आग, झुलसकर 4 लोगों की मौत
- मुंबई के गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में आग, 7 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के ठिकानों पर IT की रेड
- मणिपुर में हवाई अभियान चलाकर अफीम के अवैध बागानों को नष्ट करेगी वायुसेना
अस्पताल में पिस्तौल ले जाने पर सवाल से भड़के जदयू विधायक गोपाल मंडल, पत्रकारों को दी गालियां
Bihar news in hindi : JDU विधायक गोपाल मंडल पटना में अस्पताल में पिस्तौल लेकर जाने के सवाल पर भड़क गए। गुस्से में उन्होंने पत्रकारों को दी भद्दी-भद्दी गालियां दी और पिस्तौल से देख लेने तक की धमकी दी।
मंडल ने पत्रकारों से कहा कि मेरे पास पिस्तौल है तो कौन रोकेगा मुझे लहराने से। तुम लोग मेरे बाप हो। तुम लोग पत्रकार हो या कुछ और। तुम लोग कौन हो मुझे रोकने वाले। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को धक्का भी दिया।
दरअसल गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे हाथ में बंदूक लेकर अस्पताल में जाते दिखाई दे रहे हैं। मामला 3 अक्टूबर का है।JDU विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों को दी भद्दी-भद्दी गालियाँ, पिस्तौल से देख लेने तक की धमकी दी.
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) October 6, 2023
अस्पताल में पिस्तौल लेकर जाने के सवाल पर भड़के. pic.twitter.com/VN6NbAjMNt
कहा जा रहा है कि गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे। उसका सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवाल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए।
