सम्बंधित जानकारी
- आतंकियों ने किया जम्मू कश्मीर में पुलिस कांस्टेबल का अपहरण
- कश्मीर में पाकिस्तानी और इस्लामिक चैनलों पर लगा प्रतिबंध
- आतंकी संगठन जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार
- मौसम अपडेट : भारी बारिश से कई राज्यों में जलजमाव, गुजरात में एनडीआरएफ की तैनाती
- क्रिकेट घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
कठुआ (जम्मू-कश्मीर)। कठुआ के हीरानगर सेक्टर में तैनात बीएसएफ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को गोली मार ढेर करिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने बोबिया में कुछ हलचल देखी और सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर सीमा पार करने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को चुनौती दी।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने उसे दी गई चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र की ओर जीरो लाइन पर उसका शव पड़ा है। (भाषा)
