1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal Pradesh Badal Shimla

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, पांच मकान क्षतिग्रस्त, कई पशु पानी में बहे

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार को बादल फटने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मवेशी बह गए। पुलिस व प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि बादल फटने की घटना रामपुर उपमंडल के मतेलिनी और दरशाल गांवों में घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

दुर्घटना में करीब 2 किलोमीटर पाइप लाइन बह जाने से पीने के पानी की किल्लत हो गई है। गांव के लिए बनाया गया पानी के पानी का स्टोरेज टैंक भी ध्वस्त हो गया। मतेलनी गांव के साथ बना एक कच्चा पुल भी बह गया है तथा गांव के लिए बना करीब 500 मीटर पक्का रास्ता भी बाढ़ की भेट चढ़ गया।

बाढ़ का असर फसलों पर भी हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राहत कार्यों का जायजा लिया जा रहा है तथा जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर आश्रय दिया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पांच मकानों को क्षति पहुंची है। (वार्ता)
अगला लेख
FIFA WC 2018 : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी ने बकरी के साथ कराया अनोखा फोटो शूट