सम्बंधित जानकारी
- UP: अमरोहा में आज होगी किसानों की महापंचायत, केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ होगी गर्जना
- साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया
- लापरवाही : भोपाल में 70, इंदौर में 50% लोगों ने नहीं लगवाई वैक्सीन की दूसरा डोज, प्रदेश में 3 करोड़ बाकी, अब स्कूलों से चलेगा जागरूकता कैंपेन
- Weather Update: तमिलनाडु में हुई भारी बारिश, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में वर्षा की संभावना
- टिकरी बॉर्डर पर आधी रात को तनाव, पुलिस खोलने लगी रास्ता तो JCB के आगे लेटे किसान
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का निधन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का शुक्रवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। बाली के निधन की खबर उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी।
बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय श्री GS Bali जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिर सांस ली।
— Raghubir Singh Bali (@RSBaliHP) October 30, 2021
पिताजी भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श और मार्गदर्शन हमारे और आपके दिलों में हमेशा कायम रहेंगे। pic.twitter.com/4qvEHnM5Gb
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि बाली की पार्थिव देह को हिमाचल लाया जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को कांगड़ा में हुआ था। वे प्रदेश के खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रह चुके थे।
