सम्बंधित जानकारी
- गर्लफ्रेंड के मुंह में बम रखकर किया धमाका, शादीशुदा के प्यार में पागल हुआ प्रेमी, भयावह मौत देख फटा कलेजा
- Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
- पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर संयंत्र में विस्फोट, 2 लोगों की मौत
- सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 6 मिनट से ज्यादा, आधी धरती पर छा जाएगा अंधेरा
- LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल
लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई लोगों की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश
Explosion in firecracker factory : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। ये विस्फोट गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ। खबरों के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
खबरों के अनुसार, लखनऊ में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। ये विस्फोट गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट। गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। कुछ के दबे होने की आशंका। कई लोग गंभीर घायल। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फैक्टरी मालिक आलम की भी मौत।#Lucknow #Lucknow @lkopolice pic.twitter.com/GBXgwtrbYq
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) August 31, 2025
ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर फैक्टरी में विस्फोट कैसे हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कई लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
