सम्बंधित जानकारी
- महंगी मशीनें और साथियों के हौंसले के बाद भी जिंदगी की जंग हार गए आईपीएस सुरेन्द्र दास
- आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए आईपीएस सुरेंद्र दास
- राजद ने कांग्रेस के 'भारत बंद' को दिया अपना समर्थन
- माकपा विधायक पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा- हम सब इंसान हैं ऐसी गलतियां हो जाती हैं
- बड़ी ख़बर, आधा दर्जन IAS अधिकारी जातिगत आधार पर कर रहे हैं प्रताड़ित
दिलीप कुमार आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
मुंबई। जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार जिन्हें सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत अब स्थिर है।
अभिनेता की पत्नी एवं अदाकारा सायरा बानो ने गुरुवार को बताया था कि उन्हें निमोनिया हुआ है। 95 वर्षीय अभिनेता को बुधवार को उपनगरीय बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने कहा, 'वह आईसीयू में हैं लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत सामान्य है और हम उनकी प्रगति से काफी खुश हैं।'
दिलीप कुमार के भतीजे फैसल फारूकी ने सबसे पहले उनके बीमार होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी।
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को आज भी 'राम और श्याम', 'अंदाज', 'आन', 'मधुमती', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम' आदि फिल्मों में उनके अभिनय के लिए सराहा जाता है। (भाषा)
