सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस महामारी के प्रति जागरूकता के लिए बनाया मास्क परांठा
- कोरोनावायरस Live Updates : देश में Covid 19 के करीब 8 लाख मरीज, 26,506 नए मामले
- भारत में और बढ़ा Coronavirus का संक्रमण, 26506 नए मामले आए सामने
- कोरोनावायरस Live updates : भारत में संक्रमितों की संख्या 8 लाख के नजदीक
- इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार, रविवार को 'टोटल लॉकडाउन' तोड़ने वाले जाएंगे जेल
Corona का साइड इफेक्ट, महामारी के चलते ओडिशा का राजस्व संग्रह घटा
भुवनेश्वर। कोरोनावायरस संकट के बीच ओडिशा सरकार के राजस्व संग्रह में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान लगभग 22.94 प्रतिशत की कमी हुई। राज्य वित्त विभाग के प्रधान सचिव अशोक मीणा ने गुरुवार को मुख्य सचिव एके त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित सचिवों की बैठक में यह जानकारी दी।
बैठक में मीणा ने राज्य के राजकोषीय प्रदर्शन के बारे में बताते कहा कि जून, 2020 तक कर और गैर-कर स्रोतों से कुल राजस्व संग्रह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 22.94 प्रतिशत कम है।
मीना ने बैठक में बताया कि जून तिमाही में कुल राजस्व संग्रह 8,204 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10,645 करोड़ रुपए था। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल कर संग्रह में 35 प्रतिशत की गिरावट हुई जबकि कुल गैर-कर राजस्व में 3 प्रतिशत बढ़ा। (भाषा)
