मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Congress edification
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (16:02 IST)

कांग्रेस की नसीहत, बलात्कारी विधायकों को भाजपा में रखने वाले क्या समझेंगे महिला सुरक्षा

कांग्रेस की नसीहत, बलात्कारी विधायकों को भाजपा में रखने वाले क्या समझेंगे महिला सुरक्षा - Congress edification
बिलासपुर। देश में बढ़ते महिला अपराधों के बाद अब सुरक्षा को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। पुलिस प्रशासन भी महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गया। देश में किसी आपात स्थिति के लिए 112 नंबर जारी किया गया था।
अब ऐसा ही मामला बिलासपुर में सामने आया है, जहां 112 नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस लड़कियों को सुरक्षित उनके घर छोड़ा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक वीडियो भी ट्‍वीट किया है।

महिला सुरक्षा देने में असफल भाजपा के लोगों को कांग्रेस सरकार से कुछ सीखना चाहिए।

ख़ैर, बलात्कारी विधायकों को अपनी पार्टी में रखने वाले लोग क्या जानेंगे महिला सुरक्षा कैसे की जाती है।

बिलासपुर में 112 नम्बर पर फ़ोन करने पर पुलिस द्वारा अपनी गाड़ी से घर तक लड़कियों को छोड़ा गया। pic.twitter.com/U5sXBl4BPc

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) December 9, 2019
इस ट्‍वीट में कांग्रेस ने भाजपा पर तंज करते हुए लिखा है कि महिला सुरक्षा देने में असफल भाजपा के लोगों को कांग्रेस सरकार से कुछ सीखना चाहिए।

खैर, बलात्कारी विधायकों को अपनी पार्टी में रखने वाले लोग क्या जानेंगे कि महिला सुरक्षा कैसे की जाती है? हालांकि हैदराबाद की घटनाओं के बाद भी देश में महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी नहीं आई है।
ये भी पढ़ें
औरंगाबाद में बाल ठाकरे स्मारक के लिए पेड़ों को न छुआ जाए : उद्धव ठाकरे