तेलंगाना में भाजपा MLA टी राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान
हैदराबाद। भाजपा नेता और विधायक टी राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।
भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर धर्म के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात पुराने शहर में धरना भी दिया था।
इस पर टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन पर यह आरोप है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ जारी अपने बयान में पैंबम्बर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।BJP MLA Raja Singh taken into custody for alleged remarks against Prophet
— ANI Digital (@ani_digital) August 23, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/h9MEQKQjXF#RajaSingh #Telangana #MunawarFaruqui #Hyderabad pic.twitter.com/o0YoJbmJtp
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हैदराबाद में एक शो किया था। टी राजा ने शो होने से पहले ही बोल दिया था कि वो हैदराबाद में उनका शो नहीं होने देंगे।
भाजपा विधायक ने कहा था कि अगर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस मुनव्वर फारूकी का शो होने की इजाजत देगी तो वो विवादित टिपप्णी करेंगे। राजा सिंह का कहना है कि मुनव्वर फारूकी अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करते हैं।
