सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल ‘बड़े झूठे’, उनके मंत्री ‘बहुत बड़े झूठे’ : अनुराग
- दिल्ली में फेल हुआ ऑपरेशन लोटस, अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के लिए मांगा भारत रत्न
- गुजरात में भी मिलेगी मुफ्त शिक्षा और किफायती इलाज, केजरीवाल ने भाजपा को बताया अहंकारी
- प्रधानमंत्री बताएं कि गुजरात में मादक पदार्थ का जहर कौन फैला रहा : राहुल गांधी
- अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- ये लोग जनता की चुनी हुई सरकारें गिराने में व्यस्त हैं...
AAP का दावा, विधायकों को दिया 5 करोड़ का ऑफर, भाजपा का ऑपरेशन लोट्स नाकाम
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने भाजपा के ऑपरेशन लोटस को नाकाम कर दिया। पार्टी ने कहा कि उसके विधायकों को 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था।
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं चला। उन्होंने कहा कि जनता सरकार चुनती है, भाजपा सरकार गिराती है।
आप नेता ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया को सीएम बनाने का ऑफर दिया। हमारे विधायकों को भी 5 करोड़ का ऑफर दिया गया था।
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/kTVOrP6pjW
— AAP (@AamAadmiParty) August 23, 2022
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि भाजपा शासित हर राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क हो रखा है और भाजपा नेता सिर्फ विपक्षी राज्यों में सरकारें गिराने, विपक्ष के नेताओं पर CBI-ED के रेड डलवाने में व्यस्त है। देश को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देकर नं.1 बनाना है, तो इसका एक मात्र जरिया अरविंद केजरीवाल है।
बीजेपी शासित हर राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क हो रखा है और BJP सिर्फ विपक्षी राज्यों में सरकारें गिराने, विपक्ष के नेताओं पर CBI-ED के रेड डलवाने में व्यस्त है।
— Manish Sisodia (@msisodia) August 23, 2022
देश को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देकर नं.1 बनाना है, तो इसका एक मात्र जरिया @ArvindKejriwal जी है। https://t.co/xIU7Nn2c6j
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार को ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि CBI-ED की रेड का शराब नीति से कोई लेना-देना नहीं है। जिस तरह से इन्होंने दूसरे राज्यों में किया है।
केजरीवाल ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है।
