1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP leader Tejinder Bagga arrested

BJP नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजनीति गर्माई

Tejinderpal Singh Bagga
मोहाली। पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। भाजपा नेताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
 
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने भी तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा करते ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।
 
इस बीच पूरे मामले पर राजनीति भी गर्मा गई है। भाजपा नेताओं ने तेजिंदर की गिरफ्तारी को पंजाब की भगवंत मान सरकार का मनमाना रवैया बताया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।