1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राज्य
  4. anant-singh-daughter-shivangi-royal-wedding

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

Anant Singh Daughter Wedding
Anant Singh Daughter Wedding : मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में पटना जिले के नदवा गांव में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जयमाल के लिए दुल्हन लैंड क्रूजर से पहुंचीं। वहीं दूल्हा ऋषिकेश कुमार भी 151 गाड़ियों के काफिले में आया।
 
ऋषिकेश कुमार की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे ऋषिकेश ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी, सफेद चूड़ीदार और उसी रंग की गुलाबी पगड़ी चुनी है। उन्होंने मोतियों की कई लड़ियों वाला हार पहना है। उनकी पगड़ी पर एक बड़ा रत्न और मोती जड़े हुए हैं। हाथ में सोने का कंगन, हाथों पर लगी मेहंदी और माथे पर लगा तिलक उनके पारंपरिक शादी के लुक को पूरा करते हैं।
 
करीब 10 बीघा में शादी का आयोजन किया गया और 100 से अधिक पकवानों व लाखों लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और बृज भूषण शरण सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियां समारोह में पहुंचीं।
 
शादी में आने वाले मेहमानों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां 150 से ज्यादा तरह के व्यंजन तैयार किए गए हैं, जिनमें पारंपरिक बिहारी पकवानों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन भी शामिल हैं। मिठाइयों के इंतजाम ने भी सबका ध्यान खींचा है; बताया जा रहा है कि इस मौके के लिए लगभग 25 लाख मिठाइयां और 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं।
 

गमछा लहराकर भीड़ का अभिवादन किया

मीडिया खबरों के अनुसार, शिवांगी सिंह की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शादी समारोह समारोह में आए लोगों से मिलने के लिए अनंत सिंह बाहर आए। वह खुली कार में सवार होकर भीड़ के बीच में पहुंचे और गमछा लहराकर सभी का अभिवादन किया।
 

घुड़दौड़ का फाइनल आज

बुधवार को घुड़दौड़ देखने पहुंची भारी भीड़ में शामिल कई लोग बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए जिसके बाद सुरक्षा कारणों से फाइनल मुकाबला रोकना पड़ा। अब आज घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विनर का फैसला होगा। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को इनाम में थार गाड़ी दी जाएगी।
अगला लेख
परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा