सम्बंधित जानकारी
- पौषी/शाकंभरी पूर्णिमा 2024: रिश्ते में मिठास चाहिए तो Paush Purnima पर करें ये 3 खास काम
- श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कविता: भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को
- Makar Sankranti 2024: सूर्य उत्तरायण का पर्व मकर संक्रांति, जानें मुहूर्त, कथा, महत्व, दान, पौराणिक तथ्य, सभी सामग्री एक साथ
- Lohri Special - लोहड़ी पर्व पर विशेष सामग्री (क्लिक करें)
- lohri ki kahani - कौन था दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी, जानें क्या है लोहड़ी की कहानी और परंपरा
भगवान राम के ये 10 नामों की खास महिमा, जपने से बदल जाएंगे दिन
Shri RAM Chanting Mantra: राम जी का नाम दुनिया का सबसे बड़ा और पवित्र नाम। मात्र ढाई अक्षर के इस नाम में सबकुछ समाया हुआ है। प्रभु श्री राम के कई नाम है। 108 नामों की चर्चा होती है। उनका नाम सभी जपते हैं। प्रभु श्री राम के बचपन का नाम राघव है। नामकरण संस्कार के समय गुरु वशिष्ठ जी ने उनका नाम राम रखा। आओ जानते हैं उनके 10 नामों की महिमा।
1. श्रीराम- जिनमें योगीजन रमण करते हैं। इस नाम को जपने से मन और मस्तिष्क शांत हो जाता है। यदि जीवन में कोई कष्ट हो तो इस नाम का जप करें।
2. रमापति- यानी सीताजी के पति। यदि विवाह होने में बाधा आ रही है तो इस नाम का जप करें।
3. रघुनाथ- श्रीराम जी रघुवंशी हैं इसलिए उन्हें रघुनाथ कहते हैं। इस नाम को जपने से शिक्षा लाभ मिलता है।
4. अवधेश- नौकरी या रोजगार में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो इस नाम को जपने से लाभ मिलेगा।
5. श्रीमान् राजेन्द्र- श्री सम्पन्न राजाओं के भी राजा, चक्रवर्ती सम्राट। इस नाम को जपने से मान सम्मान में वृद्धि होती है।
6. रामभद्र- यानी कल्याणमय राम। इस नाम का जप करने से आपका कल्याण होगा।
7. रामचन्द्र- चंद्रमा के समान आनन्दमयी एवं मनोहर राम। इसको जपने से मन में शांति और आनंद मिलता है।
8. दशग्रीवशिरोहर- दशशीश रावण के मस्तक काटने वाले। सभी तरह के शत्रुओं का नाश हो जाता है।
9. सदा हनुमदाश्रय- हनुमानजी के ह्रदयकमल में निवास करने वाले। भक्ति प्राप्त करने के लिए जपे इस नाम को।
10. हरि- पाप-ताप को हरने वाले। सभी तरह के पापों का नाश होकर मन निर्मल हो जाता है।
