सम्बंधित जानकारी
- दौसा में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 55 घंटे में बाद बोरवेल से निकाला था
- राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में घुसी टैक्सी ASI की मौत, 4 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल
- cold wave: राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, सीकर में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना : गडकरी
- राजस्थान में स्कूली बस पलटने से 3 बच्चियों की मौत
राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे
severe cold in rajasthan: राजस्थान में कड़ाके की ठंड (Severe cold) का दौर जारी है और फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1-2 स्थानों पर अत्यंत शीतलहर (extreme cold wave) तथा कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की गई।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत भी कंपकंपाया, IMD का शीतलहर का अलर्ट
फतेहपुर में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज : गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा यह चुरू में 3.1 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, पिलानी में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.3 डिग्री, सीकर व सिरोही में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री व बीकानेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग पूरे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई।ALSO READ: Weather Update : कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से वादियां हुईं गुलजार, उत्तर भारत में चमकी ठंड, दक्षिण में बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिन में राज्य के उत्तरी भागों व शेखावटी इलाके में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने व न्यूनतम तामपान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
