1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. rajasthan kota udaipur highway accident 9 killed

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Kota Udaipur Highway Accident
राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक गाड़ी शंभूपुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे और बताया जा रहा है कि वे एक ही परिवार के सदस्य थे।
 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक हादसा है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें जल्द स्वस्थ करना है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 

दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं, तभी हुआ हादसा

हादसे में बचने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनका समूह खाटू श्याम से दर्शन कर धार की ओर जा रहा था। समूह के लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे। इनमें से दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं, जबकि तीन अन्य गाड़ियां आगे निकल गई थीं। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद समूह में शामिल एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अगला लेख
कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती