1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rajasthan BJP second list

राजस्थान भाजपा ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची, इन दिग्गजों को लगा बड़ा झटका

Rajasthan BJP second list
नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी, जिसमें तीन मंत्रियों सहित 15 विधायकों को शामिल नहीं किया गया है। भाजपा अब तक 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 162 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
 
निवर्तमान मंत्री बाबूलाल वर्मा, राजकुमार रिनवा और धन सिंह रावत को इस चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है।
 
भाजपा विधायक ज्ञानदेव अहूजा का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। अहूजा 2016 में अपने उस बयान के बाद सुर्खियों में आए थे कि जेएनयू परिसर में प्रतिदिन हजारों कांडम पाए जाते हैं। वह अनवर जिले के रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
भाजपा को राज्य में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां पिछले सालों में विपक्षी दल ने अनेक उप चुनाव में जीत दर्ज की है।

अगला लेख
बागियों पर भाजपा की सख्ती, 53 बागियों को पार्टी से निकाला