सम्बंधित जानकारी
- हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए कांग्रेस : राकेश सिंह
- 2003 में दिग्विजय की तरह 2018 के चुनावी रण में शिवराज भी पड़े अकेले...
- 'केदारनाथ' फिल्म से भाजपा नेता नाराज, कर दी प्रतिबंध की मांग
- वायु प्रदूषण से दिल्ली परेशान, केजरीवाल की दुबई यात्रा से भड़की भाजपा
- भाजपा के 'लकी' पंडित को कांग्रेस ने साधा, क्या मिलेगी इस सीट पर जीत
राजस्थान : बीजेपी ने किया 131 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
जयपुर। बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 131 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी जानकारी दी।
इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक हैं। इस सूची में 25 नए नाम है। बाड़मेर से सांसद कर्नल सोनाराम को भी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है।
सूची के मुताबिक फुलेरा से निर्मल कुमावत, चौमूं से रामलाल शर्मा, विराटनगर से फूलचंद भिंडा, शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह, विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी, झालरापाटन से वसुंधरा राजे, परबतसर से मानसिंह किनसरिया, धोद से गोर्वधन राम चुनाव लड़ेंगे।