सम्बंधित जानकारी
- छतरपुर में वाहन से 2 करोड़ 45 लाख रुपए बरामद
- स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, मध्य प्रदेश ने की अभूतपूर्व उन्नति
- स्थापना दिवस पर कांग्रेस कर रही मध्य प्रदेश में बदलाव की अपील
- राहुल की नाराजगी के बाद व्यापमं के आरोपी गुलाबसिंह किरार से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा नहीं ली सदस्यता
- रेप और हत्या के आरोपी हनी पर वकीलों का गुस्सा फूटा, जमकर पीटा
हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए कांग्रेस : राकेश सिंह
भोपाल। कांग्रेस के वचन-पत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए। उन्होंने इसे कांग्रेस के विनाश की शुरुआत बताया है।
सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कांग्रेस के वचन पत्र में आरएसएस को लेकर जो बात कही गई है, उससे कांग्रेस के मंसूबे साफ दिखाई देते हैं। एक राष्ट्रवादी संगठन को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस पहले भी 3 बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है और उसे मुंह की खाने के बाद संघ से प्रतिबंध हटाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि कांग्रेस देश को बांटने वाली ताकतों और विघटनकारी तत्वों के साथ खड़ी रहती है और उसे आगे भी ऐसा करने से कोई परहेज नहीं है।