सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान भाजपा विधानसभा चुनाव में रुकने का नाम नहीं ले रही बगावत
- राजस्थान भाजपा की तीसरी सूची जारी, दीया कुमारी का टिकट कटा
- राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
- भाजपा के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ व हेमा मालिनी
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना बोले, कांग्रेस के दिग्गज नेता बदल रहे हैं अपना चुनाव क्षेत्र
यूनुस खान लड़ेंगे सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव
जयपुर। भाजपा 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में टोंक से वर्तमान विधायक अजीत सिंह मेहता की जगह यातायात मंत्री और डीडवाना से विधायक यूनुस खान को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के सामने चुनाव में उतारेगी।
भाजपा ने 11 नवंबर को जारी पहली सूची में टोंक से मौजूदा विधायक अजीत सिंह मेहता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, उसके बाद कांग्रेस की ओर से जारी 15 नवंबर को पहली सूची में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को टोंक से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है।