सम्बंधित जानकारी
- कोटा कांग्रेस में भी बगावत के सुर हुए मुखर, पंकज मेहता समर्थकों ने किया प्रदर्शन
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना बोले, कांग्रेस के दिग्गज नेता बदल रहे हैं अपना चुनाव क्षेत्र
- राजस्थान में टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस में बगावत, आलाकमान के खिलाफ नारेबाजी
- प्रत्याशियों के नामांकन भरने के दौरान कलेक्टरी पर रही धूम
- डीजे बजाने पर प्रत्याशी पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया डीजे
भाजपा के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ व हेमा मालिनी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी को भी शामिल किया है। कुल मिलाकर पार्टी के लगभग सभी केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री व मंत्री आने वाले दिनों में यहां पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने वालों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है। 40 नेताओं की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रकाश जावड़ेकर, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत व वीके सिंह शामिल हैं।
इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी है। पार्टी ने उमा भारती, रामलाल, वी. सतीश, शाहनवाज हुसैन व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को भी अपनी सूची में रखा है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है।