सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार हो सकती हैं IPS की पत्नी मुकुल चौधरी
- राजस्थान भाजपा ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची, इन दिग्गजों को लगा बड़ा झटका
- राजस्थान में भाजपा को झटका, सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल
- राजस्थान कांग्रेस का बड़ा फैसला, गेहलोत और पायलट भी लड़ेंगे चुनाव
- भाजपा को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज हबीबुर्रहमान ने दिया इस्तीफा
विचारधारा के पोषक कार्यकर्ताओं को टिकट दिया : महेश शर्मा
जयपुर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने गुरुवार को यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में सामूहिकता के आधार पर विचारधारा के पोषक तथा विकास पर चलने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है।
शर्मा ने यहां बताया कि उम्मीदवारों का चयन 1 सप्ताह में नहीं बल्कि 5 साल के आकलन के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान को बीमारू से विकासशील राज्य बनाया है। प्रदेश में पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन क्षेत्र में काफी काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर भारत का स्थान 65 से 40 पर आ गया है। विश्व में जहां 4 से 6 प्रतिशत पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है, वहीं भारत में 12 से 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पिछले 5 वर्षों में पर्यटन पर 139 करोड़ रुपए खर्च किए गए जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने 36 करोड़ रुपए ही खर्च किए थे।