सम्बंधित जानकारी
- चैत्र मास संकष्टी चतुर्थी 24 मार्च को, इन पूजन सामग्रियों के साथ करें विकट नामक गणेश को प्रसन्न
- इस वर्ष 24 मार्च को बड़ी गणेश चतुर्थी है, जानिए कैसे करें पूजन और व्रत
- 22 मार्च को है भाई दूज, कैसे करें चित्रगुप्त का पूजन, पढ़ें यह मंत्र
- 15 मार्च से खरमास, 1 महीने तक भूलकर भी न करें ये शुभ कार्य, जानिए 11 विशेष बातें
- ये हैं मार्च 2019 के खास व्रत-त्योहार, आप भी जानिए...
शीतला सप्तमी-अष्टमी : कैसे की जाती है बसौड़ा की पूजा?
इस व्रत में मीठे चावल, हल्दी, चने की दाल और जल लेकर महिलाएं मंदिर जाती हैं। इस पूजा को बसौड़ा या फिर शीतला सप्तमी या अष्टमी कहा जाता है।
इस पूजा में सबसे खास होते हैं बासी मीठे चावल, जिन्हें गुड़ या गन्ने के रस से बनाया जाता है। यही मीठे चावल माता को भी चढ़ाए जाते हैं और यही अगले पूरे दिन खाए जाते हैं। यहां जानें कैसे की जाती है पूजा....
1. सबसे पहले जल्दी सुबह उठकर ठंडे पानी से नहाएं।
2. व्रत का संकल्प लें और शीतला माता की पूजा करें।
3. पूजा और स्नान के वक्त 'हृं श्रीं शीतलायै नमः' मंत्र का मन में उच्चारण करते रहें, बाद में कथा भी सुनें।
4. माता को भोग के तौर पर रात को बनाए मीठे चावल चढ़ाएं।
5. रात में माता के गीत गाना न भूलें।
