सम्बंधित जानकारी
- राधा अष्टमी व्रत कब है, जानिए राधा रानी के बारे में
- 3 सितंबर: बछ बारस का क्यों है महत्व, कैसे करते हैं पूजा
- 3 सितम्बर, गोवत्स द्वादशी : क्या करें इस दिन, जानिए बछ बारस की कथा
- गणपति आला रे : श्री गणेश चतुर्थी 2021 के शुभ संयोग और 10 खास बातें
- हरतालिका तीज के दिन महिलाएं करती हैं ये 9 कठिन कार्य और अपनाती हैं ये कड़े नियम
3 सितंबर : आज भी है अजा एकादशी, जानिए कब लगेगी बछ बारस, जानिए मुहूर्त
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की जया/ अजा एकादशी और यह बछ बारस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन जहां भगवान विष्णु का पूजन होगा वहीं बछ बारस का पर्व भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गाय-बछड़े का पूजन करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर गाय और बछड़े की पूजा की जाती है। इस दिन माताएं पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। भाद्रपद में पड़ने वाले इस पर्व गोवत्स द्वादशी नाम से भी जाना जाता हैं। इस वर्ष यह पर्व शुक्रवार, 3 सितंबर को मनाया जा रहा है तथा पंचाग मतभेद के चलते यह पर्व शनिवार, 4 सितंबर को भी मनाया जाएगा।
आज अजा एकादशी की तिथि सुबह 07.44 मिनट समाप्त हो गई तथा एकादशी पारणा का समय शनिवार, 4 सितंबर 2021 को सुबह 05.30 मिनट से सुबह 08.23 मिनट तक रहेगा। उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। गोवत्स द्वादशी की पूजा आज ही की जाएगी। ज्योतिषियों की मानें बछ बारस या गोवत्स द्वादशी का पूरा दिन ही पूजन के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन अगर पुत्रवती माताएं पूरे विधि-विधान से गाय और बछड़े का पूजन करके उन्हें हरा चारा आदि खिलाती हैं, तो मां की कृपा प्राप्त होती है।
