1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. august-2026-vrat-festival-calendar-list

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

The image features visuals and information related to festivals falling in the month of August, such as 15th August Independence Day, Raksha Bandhan, Janmashtami, and Hariyali Teej
Hindu Fasts and Festivals August 2026: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का अपना अलग धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है, लेकिन अगस्त 2026 का महीना व्रत, त्योहार, संक्रांति और धार्मिक अनुष्ठानों की दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस महीने श्रावण/ सावन और भाद्रपद मास के कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे, जिनका इंतजार श्रद्धालु पूरे वर्ष करते हैं।ALSO READ: गुरु का पुष्य नक्षत्र में महागोचर: 18 जून से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य
 
भगवान शिव, भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण, माता लक्ष्मी, नाग देवता और सूर्य देव की आराधना के लिए यह महीना अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन की भक्ति, रक्षाबंधन का प्रेम, जन्माष्टमी की उल्लासपूर्ण रात्रि और हरियाली तीज की श्रद्धा इस पूरे महीने को धार्मिक रंगों से भर देती है। इन पर्वों का संबंध केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। इन अवसरों पर पूजा-पाठ, व्रत, दान-पुण्य, तीर्थ स्नान और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
 

यहां जानें अगस्त 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत, त्योहार और जयंतियों की पूरी सूची...

 

अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार

 
1 अगस्त: पंचक जारी
 
2 अगस्त: संकष्टी चतुर्थी व्रत
 
3 अगस्त: श्रावण सोमवार व्रत, महाकाल सवारी उज्जैन, मौना जयंती, नाग मरुस्थले। इस साल अगस्त के महीने में 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को सावन के पवित्र सोमवार व्रत रखे जाएंगे।  
 
4 अगस्त: मंगला गौरी व्रत, पंचक का रात 8.12 पर समापन। 
 
8 अगस्त: जैन पर्व रोहिणी व्रत
 
9 अगस्त: कामिका एकादशी व्रत। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए रखा जाता है।
 
10 अगस्त: श्रावण सोमवार व्रत, महाकाल सवारी उज्जैन, प्रदोष व्रत
 
11 अगस्त: मंगला गौरी व्रत, शिव चतुर्दशी
 
12 अगस्त: हरेली, हरियाली अमावस्या, पूर्ण सूर्य ग्रहण
 
14 अगस्त: सिंधारा दोज पर्व
 
15 अगस्त: स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली/मधुश्रवा तीज, सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। झूला प्रा., रवि उलावल मा.प्रा, पारसी नववर्ष
 
16 अगस्त: दूर्वा गणपति व्रत, विनायकी चतुर्थी
 
17 अगस्त: श्रावण सोमवार व्रत, महाकाल सवारी, तक्षक पूजा, सूर्य सिंह संक्रांति। नागपंचमी पर्व, इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यह पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान का संदेश देता है।
 
18 अगस्त: मंगला गौरी व्रत, कल्कि अवतार, सौर भाद्रपद मा.प्रा.
 
19 अगस्त: मोक्ष सप्तमी जैन पर्व
 
23 अगस्त: पुत्रदा, पवित्रा एकादशी, संतान सुख और परिवार की खुशहाली के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है।
 
24 अगस्त: श्रावण सोमवार, महाकाल सवारी उज्जैन
 
25 अगस्त: मंगला गौरी व्रत, प्रदोष व्रत
 
26 अगस्त: मिलाद-उन-नबी, ओणम पर्व
 
27 अगस्त: पंचक (दिन 02.16 से) शुरू, पूर्णिमा व्रत
 
28 अगस्त: रक्षाबंधन, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व, स्ना.दा. पूर्णिमा, श्रावणी उपाकर्म
 
29 अगस्त: कजलियां पर्व, अशून्य शयन व्रत
 
31 अगस्त: बहुला चौथ, संकष्टी चतुर्थी (चंद्रो.रा.8.15 पर), पंचक (रात 04.05 तक समाप्त) तथा कज्जली तीज, यह महिलाओं का प्रमुख पर्व है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 
 

अगस्त 2026 के जयंतियों, पुण्यतिथि तथा विशेष दिवस की लिस्ट

 
1 अगस्त: 1 से 7 शिशु स्तनपान सप्ताह, बाल तिलक पुण्यतिथि
2 अगस्त: फ्रेंडशिप डे, पंचक
3 अगस्त: मैथिलीशरण गुप्त जयंती
7 अगस्त: गुरु हरकिशन जयंती
9 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस, अंग्रेज भार‍त छोड़ो आंदोलन दिवस
11 अगस्त: खुदीराम बोस दिवस
12 अगस्त: विश्व युवा दिवस, स्वामी अखंडानंद सरस्वती जयंती
13 अगस्त: लेफ्ट हैंडर्स डे, दुर्गादास राठौर जयंती
14 अगस्त: स्वामी करपात्री महा. जयंती
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस,  योगी अरविंद जयंती
16 अगस्त: अवंतिबाई लोधी जयंती, अटलबिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि
17 अगस्त: मदनलाल धींगरा दिवस, चौरसिया दिवस, चरक जयंती
19 अगस्त: गो. तुलसीदास जयंती, विश्व फोटोग्राफी दिवस
20 अगस्त: राजीव गांधी जयंती, सद्‍भावना दिवस
26 अगस्त: मदर टेरेसा जयंती
28 अगस्त: संस्कृ‍त दिवस, लव-कुश जयंती 
29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस,  मेजर ध्यानचंद जयंती 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: बुध की मार्गी चाल से बदलेगी किस्मत? मेष से मीन तक जानिए 12 राशियों का हाल
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें