सम्बंधित जानकारी
- ऑटो एक्सपो 2018 : एडवेंचर बाइक्स की धूम, नई स्विफ्ट का जलवा, मर्सिडीज़ और बीएमडब्ल्यू में होड़
- ऑटो एक्सपो 2018 : अब भारत में भी मिलेंगी बीएमडब्ल्यू की ये धमाकेदार बाइक्स
- अब ज़माना स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का है, जल्द ही चलाएंगे हम-आप
- ऑटो एक्सपो 2018 : 200 किमी रफ्तार से दौड़ेगी यह इलेक्ट्रॉनिक सुपरबाइक
- ऑटो एक्सपो 2018 : चलाइए इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी चार्ज करने के बाद चलेगा 80 किमी
ऑटो एक्सपो 2018 : बिना पेट्रोल चलेगी टीवीएस की यह बाइक
नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो में टीवीएस मोटर्स ने एथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकल को शोकेस किया है। टीवीएस की ओर से पेश तीसरी बाइक अपाचे RTR 200 FI पेश की गई है। एथेनाल पादप स्रोतों से प्राप्त किया जाता है और जहरीला नहीं होता है। यह सुरक्षित और नष्ट हो जाने वाला इंधन है।
जलने पर यह नाइट्रोजन ऑक्साइड निकालता है। वाहन में इसके उपयोग से पेट्रोलियम के आयात पर निर्भरता कम होगी और यह उर्जा सुरक्षा भी बढ़ाता है। इस बाइक में इंधन के अनुरूप तकनीकी सुधार किए गए हैं। इसके टैंक पर एथेनाल के प्रयोग संबंधी स्टिकर भी लगा है।
बाइक ट्विन स्प्रे टविन पोर्ट ईएफआई तकनीक से लैस है। इसके ड्राइव करने की क्षमता बेहतर होती है और तेज थ्रोटल रिस्पोंस के साथ-साथ उत्सर्जन भी कम होता है। इसके इंजन का ऑपरेशन लीनियर होता है जिससे बाइक की प्रदर्शन क्षमता बढ़ जाती है।
